मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

Stylish Mother daughter: बॉलीवुड में बेहद स्टाइलिश है मां-बेटी की ये जोड़ियां, बिल्कुल बहनों जैसी दिखती हैं ये

बॉलीवुड में कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस हैं जिन्हें बेहद स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है। इतना ही नही इनमें से तो कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जिनकी मां भी बेहद स्टाइलिश है। हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड स्टाइलिश मां-बेटी की जोड़ी के बारे में बताएंगे, जो मां-बेटी कम बल्कि बहनें जैसी लगती हैं।

Stylish Mother-Daughter

आलिया भट्ट और सोनी राजदान


glamorous alia bhatt soni razdan, mother Daughter
Alia Bhatt and Soni Razdan


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पॉपुलरिटी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पॉपुलरिटी के साथ ही आलिया का नया और हैरान कर देनेवाला स्टाइलिश लुक भी खूब देखने को मिल रहा है। लेकिन केवल आलिया ही नहीं बल्कि उनकी एक्ट्रेस मां सोनी राजदान (Soni Razdan) भी बेहद स्टाइलिश हैं। सोनी का इस्टाइलिश लुक उनके इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जाता है।

काजोल और न्यासा देवगन



glamourous kajol with Daughter nyasa devgn,Stylish mom daughter
Kajol with daughter Nyasa Devgn

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा (Nyasa Devgn) भी अब बड़ी होने के साथ ही खूबसूरत हो गई हैं। फिलहाल न्यासा अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं। पर अक्सर उन्हें एयरपोर्ट या किसी इवेंट पर Glamorous  लुक में स्पॉट किया जाता है। तो वहीं काजोल भी बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस के साथ एक Stylish मां भी हैं।

अमृता सिंह और सारा अली खान 



glamourous Sara ali khan amrita Singh, mom-daughter
Sara Ali Khan And Amrita Singh

अमृता सिंह (Amrita Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा (Sara Ali Khan) इन दिनों काफी पॉपुलरिटी बटोर रही हैं। मां की तरह सारा का भी glamorous लुक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। 80 के दशक में अमृता भी स्टाइलिश लुक से लोगो को अपना दीवाना बनाती नज़र आईं थीं। वहीं अब सारा का यह अंदाज लोगो को दीवाना बना रहा है।

सुहाना खान और गौरी खान



glamourous gauri Suhana khan, mother Daughter
Gauri khan with daughter Suhana khan


शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पॉपुलर स्टार किड्स में जानी जाती हैं। पर बढ़ती उम्र के साथ सुहाना बेहद स्टाइलिश होती जा रही हैं। उसी तरह शाहरुख की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) भी स्टाइलिश हैं। मां-बेटी को अक्सर एक साथ Stylish अंदाज में देखा गया है।

पूजा बेदी और आलिया फर्निचरवाला 


stylish Alaia Furniturewalla pooja bedi, Mother Daughter
Alaia Furniturewalla and Pooja Bedi

फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) ने एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) को बॉलीवुड में एक नई पहचान दी। इस फिल्म की तरह असल जिंदगी में भी पूजा बेहद स्टाइलिश हैं। पूजा की ही तरह उनकी बेटी आलिया फर्निचरवाला (Alaya Furniturewala) भी स्टाइलिश लुक में दिखाई देती हैं। आलिया ने हाल ही में फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

शर्मिला टैगोर और सोहा अली खान


glamorous soha sharmila tagore, Mother Daughter
Soha Ali Khan and Sharmila Tagore

एवरग्रीन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) अपने जमाने में हॉट और स्टालिश लुक के लिए जानी जाती थीं। उसी तरह उनकी एक्ट्रेस बेटी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का भी स्टाइलिश लुक में जलवे बिखेरती रहती हैं। सोहा इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी घरेलू लाइफ में व्यस्त नज़र आती हैं।

तनुजा और काजोल



glamorous kajol tanuja, mom and daughter
Kajol with mom Tanuja

एवरग्रीन एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) भी अपने जमाने में बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिनी जाती रही हैं। उम्र के एक पड़ाव के बाद 76 साल की तनुजा आज भी कभी कभार अपने स्टालिश लुक में दिख जाती हैं। तनुजा का ही असर उनकी बेटी काजोल (Kajol) पर दिखाई देता है। काजोल भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती नज़र आती हैं।

पूनम सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा


glamorous Sonakshi Poonam sinha, mom daughter
 Sonakshi Sinha with mom Poonam sinha

बॉलीवुड के शॉटगन के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha ) की पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) भी स्टाइलिश हैं। तो उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी बिल्कुल अपनी मां की ही तरह है। 

डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना



Glamorous twinkle khanna dimple kapadia, mom daughter
Twinkle Khanna and Dimple kapadia

दिग्गज अदाकार डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने 1973 में डेब्यू फिल्म 'बॉबी' में अपने हॉट लुक से तहलका मचा दिया था। डिंपल अपने बोल्ड लुक के लिए काफी मशहूर रही हैं। उसी तरह उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक के साथ नज़र आती हैं।

हेमा मालिनी और इशा देओल


glamorous esha deol hema malini, Mother Daughter
Hema Malini and Esha Deol

बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) की 71 साल की हो गई हैं। पर आज भी उनकी  खूबसूरती उनके उम्र पर भारी है। हमेशा साड़ी में दिखाई देनी वाली हेमा मालिनी फिल्मो में अपने ग्लैमरस लुक से सबको घायल कर चुकी हैं। हेमा की तरह उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल (Esha Deol) भी बेहद स्टाइलिश हैं।

नीतू सिंह और रिद्धिमा कपूर साहनी


Glamorous neetu Singh riddhima kapoor sahni, mom daughter
Neetu Singh with daughter Riddhima Kapoor Sahni

एवरग्रीन एक्ट्रेस नीतू सिंह (Neetu Singh) आज भी 61 साल की उम्र में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। पर नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) फिल्मों में न होने के बावजूद बेहद स्टालिश हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें