रविवार, 16 अगस्त 2026

पटना से पाकिस्तान 2 का टीजर रिलीज, कैदी के किरदार में दिखे निरहुआ का दमदार अंदाज

 

File Photo

पटना से पाकिस्तान 2 का टीजर रिलीज, कैदी के किरदार में दिखे निरहुआ का दमदार अंदाज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए स्वतंत्रता दिवस पर एक्शन और देशभक्ति से भरपूर सरप्राइज सामने आया। भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर 15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया। टीजर सामने आते ही फिल्म के नए अवतार और कहानी को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

फिल्म का निर्माण प्रेम राय कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अनंजय रघुराज ने संभाली है। फिल्म को पहले पार्ट से बड़े स्तर पर तैयार किए जाने का दावा किया गया है। टीजर में एक्शन, देशभक्ति और रोमांच की झलक देखने को मिलती है।

कैदी के लुक में दिखे निरहुआ

‘पटना से पाकिस्तान 2’ के टीजर की सबसे ज्यादा चर्चा निरहुआ के लुक को लेकर हो रही है। अभिनेता इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और हाथ में बंदूक लिए उनका किरदार काफी आक्रामक दिखाई देता है।

टीजर में निरहुआ को कैदी के रूप में भी दिखाया गया है। इसके बाद कहानी में तेजी से एक्शन का माहौल बनता नजर आता है। मारधाड़ और गंभीर दृश्यों के बीच फिल्म में देश और राष्ट्रप्रेम से जुड़े भाव भी प्रमुखता से उभरते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=_Wg9yu5L1uA&t=116s


पहले पार्ट के बाद बढ़ी उम्मीदें

‘पटना से पाकिस्तान’ के पहले भाग को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसी वजह से इसके दूसरे पार्ट को लेकर भोजपुरी दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता थी। मेकर्स ने इस बार फिल्म को बड़े कैनवास पर पेश करने की कोशिश की है।

फिल्म में निरहुआ के साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

देशभक्ति और एक्शन का मिलेगा तड़का

फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन टीजर से साफ है कि इसमें एक्शन के साथ देशभक्ति को अहम जगह दी गई है। निरहुआ का बदला हुआ लुक और हथियारों के साथ उनके एक्शन सीन्स फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर टीजर रिलीज करने के पीछे भी फिल्म के देशभक्ति वाले कनेक्शन को खास तौर पर उभारने की कोशिश नजर आती है।

निरहुआ ने बताया क्यों खास है फिल्म

फिल्म को लेकर निरहुआ का कहना है कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ उनके लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है। उनके मुताबिक, फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का भाव भी देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी, किरदारों और प्रस्तुति को पहले भाग की तुलना में बड़े स्तर पर तैयार किया गया है।

निर्माता प्रेम राय ने भी फिल्म को पहले पार्ट से बड़े पैमाने पर बनाए जाने की बात कही है। उनके मुताबिक, कहानी के साथ तकनीक, एक्शन और विजुअल प्रेजेंटेशन पर खास ध्यान दिया गया है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा निरहुआ का नया अवतार?

निर्देशक अनंजय रघुराज को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया और भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि निरहुआ का कैदी वाला यह नया अवतार बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आता है और ‘पटना से पाकिस्तान 2’ पहले पार्ट की सफलता को कितना आगे ले जा पाती है।

शाहरुख, अजय और टाइगर पर FDA का शिकंजा, विमल इलायची के विज्ञापन पर क्यों भेजा गया नोटिस?

 


मुंबई: बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे अब एक ऐसे विज्ञापन को लेकर मुश्किल में घिर गए हैं, जिसे दर्शक अक्सर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखते हैं। शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA को शक है कि इलायची के नाम पर दिखाया जा रहा यह विज्ञापन महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार यानी सरोगेट विज्ञापन हो सकता है। अब तीनों अभिनेताओं से जवाब और कई अहम दस्तावेज मांगे गए हैं।



AI IMAGE

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र FDA ने तंबाकू और पान मसाला उत्पादों के प्रचार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी सिलसिले में विभाग की नजर ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन पर गई। इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ नजर आते हैं।

FDA का मुख्य सवाल यह है कि क्या ‘विमल इलायची’ वास्तव में एक अलग और स्वतंत्र उत्पाद है, जिसकी बाजार में वास्तविक बिक्री होती है या फिर इसके जरिए प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ ब्रांड को अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोट किया जा रहा है।

एक्टर्स से मांगी गईं ये जानकारियां

नोटिस में तीनों सितारों से विज्ञापन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और दस्तावेज देने को कहा गया है। उनसे पूछा गया है कि यह विज्ञापन किन-किन टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर प्रसारित या प्रकाशित हुआ।

इसके साथ ही विज्ञापन कितने समय तक चला, इसकी अवधि और कैंपेन की पूरी जानकारी भी मांगी गई है। FDA ने अभिनेताओं और ब्रांड मालिक के बीच हुए कमर्शियल या लीगल एग्रीमेंट से जुड़ी जानकारी भी देने को कहा है।

15 दिन में देना होगा जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस मिलने की तारीख से तीनों अभिनेताओं को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं। उनके पास खुद या अपने कानूनी प्रतिनिधि के जरिए व्यक्तिगत सुनवाई की मांग करने का विकल्प भी है।

FDA ने एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट, कैंपेन से जुड़ी जानकारी, फीस और नियमों के अनुपालन से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। विभाग यह भी जानना चाहता है कि विज्ञापन से जुड़ने से पहले एक्टर्स या उनकी टीम ने प्रोडक्ट और उसके प्रचार की वैधानिक स्थिति की जांच की थी या नहीं।




जवाब नहीं दिया तो क्या होगा?

FDA ने इस मामले में Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 24 और धारा 53 का हवाला दिया है। धारा 24 भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित है, जबकि धारा 53 के तहत भ्रामक विज्ञापन के लिए 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान बताया गया है।

हालांकि, नोटिस जारी होना अपने आप में दोष साबित होना नहीं है। आगे की कार्रवाई तीनों अभिनेताओं के जवाब, दस्तावेजों और FDA की जांच के निष्कर्ष पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन पर भी FDA की सख्त नजर

FDA ने तीनों सितारों को निर्देश दिया है कि वे मामले के स्पष्ट होने तक इस कैंपेन के प्रसारण, प्रकाशन या प्रमोशन में किसी तरह की मदद न करें। विभाग का कहना है कि प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, सप्लाई और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

अब देखना होगा कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ FDA के नोटिस का क्या जवाब देते हैं और ‘विमल इलायची’ को लेकर उठे सरोगेट विज्ञापन के सवाल पर क्या सफाई सामने आती है।

रविवार, 31 मई 2026

बॉडी पेंट फोटोशूट पर सालों बाद बोलीं पूजा भट्ट, कहा- हमने कभी मर्यादा की सीमा नहीं लांघी



90 के दशक में अपने बोल्ड बॉडी पेंट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री और फिल्ममेकर Pooja Bhatt ने वर्षों बाद इस विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस फोटोशूट का मकसद कभी विवाद खड़ा करना नहीं था और तस्वीर में वह न्यूड भी नहीं थीं।

Image credit- Instagram


एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने बताया कि इस फोटोशूट का विचार पत्रकार दिनेश रहेजा और प्रसिद्ध फोटोग्राफर जगदीश माली लेकर आए थे। उन्होंने उन्हें अमेरिकी अभिनेत्री Demi Moore के एक चर्चित मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई थी, जिससे प्रेरित होकर यह कॉन्सेप्ट तैयार किया गया।

Image credit- Instagram


लंबे शूटिंग शेड्यूल के बाद कराया था फोटोशूट

पूजा ने बताया कि उस समय वह फिल्म Phir Teri Kahani Yaad Aayee के लोकप्रिय गीत Tere Dar Par Sanam की शूटिंग कर रही थीं। पूरे दिन की शूटिंग खत्म होने के बाद वह फोटोग्राफर के घर पहुंचीं, जहां उनकी बॉडी पेंटिंग की गई और फोटोशूट पूरा हुआ।


उनके मुताबिक, फोटोशूट के बाद उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन मैगजीन प्रकाशित होते ही यह तस्वीर चर्चा और विवाद का विषय बन गई।

Image credit- Instagram



न्यूड नहीं थीं पूजा भट्ट

सालों से चली आ रही एक बड़ी गलतफहमी को दूर करते हुए पूजा भट्ट ने कहा कि तस्वीर में वह न्यूड नहीं थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अंडरगार्मेंट्स पहने हुए थे और पूरी टीम को इस बात का ध्यान था कि किसी भी तरह की मर्यादा का उल्लंघन न हो।

Image credit- Instagram


पूजा के अनुसार, उस दौर में यह कॉन्सेप्ट लोगों को काफी साहसिक और अलग लगा होगा, लेकिन उनका उद्देश्य केवल एक रचनात्मक विचार को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत करना था।

Image credit- Instagram


आज भी होती है तस्वीर की चर्चा

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि दशकों पुरानी यह तस्वीर आज भी चर्चा में आ जाती है। कई लोग इसे आइकॉनिक या कल्ट इमेज बताते हैं, लेकिन उनके अनुसार ऐसी पहचान पहले से योजना बनाकर नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने कहा कि उन्होंने वही किया जो उन्हें सही और स्वाभाविक लगा।


Image credit- Instagram


पूजा भट्ट का मानना है कि उस समय का यह फोटोशूट एक रचनात्मक प्रयोग था, जिसे लोगों ने अपने-अपने नजरिए से देखा। हालांकि, वर्षों बाद भी यह तस्वीर भारतीय मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित फोटोशूट्स में गिनी जाती है।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

इन 6 कीमती चीजों के मालिक है KGF स्टार यश, जानिए कुल संपत्ति

KGF Star Yash

नवीन कुमार गौड़ा (Naveen Kumar Gowda), को लोग आज फिल्म इंडस्ट्री मे यश (Yash) के नाम से भी जानते हैं। केजीएफ (KGF) स्टार यश, कन्नड़ फिल्मों के सबसे पॉपुलर एक्टर हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर तो यश के फैन फॉलोअर्स की तादाद भी काफी है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में यश ही एक ऐसे इकलौते अभिनेता हैं, जो सबसे ज्यादा फीस लेने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने  साल 2008 में आई फिल्म 'मोगिना मनासुसे अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद ड्रामागुगलीरामाचारी, मास्टरपीस जैसी कई फिल्मों से यश ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा।

यश को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनकी फिल्म 'केजीएफ' (K.G.F) चैप्टर 1 के रिलीज होने के बाद मिली। इस फिल्म में यश 'रॉकी / राजा कृष्णप्पा भैर्य' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छा गए। धीरे-धीरे 'केजीएफ' कन्नड़ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और दूसरी तरफ यश, दक्षिण भारत के साथ-साथ पूरे देश में कामयाबी का परचम लहराने लगे।

ये तो रही यश के प्रोफेशनल फ्रंट की बात, वहीं अब उनके पर्सनल फ्रंट की बात की जाए तो यश ने साल 2016 में कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की। कपल की शादी लोगों के लिए एक आर्दश उदाहरण है। दोनों न केवल एक दूसरे से प्यार करते हैं, बल्कि एक दूसरे करियर के उतार चढ़ाव में सपोर्ट करते हैं। आज राधिका और यश के दो बच्चे हैंजिसमें एक 4 साल की बेटी आयरा और एक 3 साल का बेटा यथर्व है।

केजीएफ की अपार सफलता हासिल करने के बाद, केजीएफ चैप्टर 2 ने भी सिनेमाघरों में एंट्री ले ली है। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और रिलीज होते ही पहले पार्ट की तरह केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अब तक यानी 11 दिन में कुल 880 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

वहीं एक रिपोर्ट ये भी बताती है किजब से फिल्म केजीएफ सुपर हीट हुई है, तब से यश एक मूवी के 3 से 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। वैसे फीस बढ़ाने के पीछे एक और वजह है और वह यश की लाइफस्टाइल। जी हां, यश को कई ऐसी महंगी चीजों का शौक है, जिसकी कीमत जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। नीचे जानते हैं यश की लग्जरी चीजों के बारे में।

मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350D

यश के गैराज के में खड़ी Mercedes Benz DLS 350बेहद महंगी कार है। कई मर्सिडीज कारो में DLS 350यश की सबसे पसंदीदा कार है। इसमें बैठने के लिए आरामदायक जगह का दावा किया जाता है। इस 7-सीटर गाड़ी की कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है।

मर्सिडीज जीएलसी 250कूपे

यश के पास मर्सिडीज जीएलसी 250कूपे है, जिसके फीचर के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह 9जी-ट्रॉनिक के साथ इस कार को आसानी से चलाया जा सकता है। ये 5-सीटर वाली कार पेट्रोल और डीजल इंजन की खूबियों के साथ आती है। कार की लंबाई के कारण बैठने के लिए इसमें आरामदायक जगह है। इस कार की कीमत लगभग 78 लाख रुपये है।

रेंज रोवर एवोक

खूबसूरत 'रेंज रोवर इवोक' यश की कार कलेक्शन का भी एक हिस्सा है। एंड-टू-एंड सनरूफ के साथ इस कार में एक कन्वर्टिबल बॉडी है। इस एसयूवी में कुछ बेहतरीन फीचर मौजूद है। इसमें पांच-मॉडल प्योरएसईएसई डायनेमिकएचएसई और एचएसई डायनेमिक लाइनअप है, जो इसे रोड ट्रिप के लिए बेहतर शानदार बनाती हैं। बताया जा रहा है कि, इस एसयूवी की कीमत 60 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

ऑडी Q7

ऑडी Q7 एक जर्मन ऑटोमोटिव है, कई सितारों की पसंदीदा कार में से एक है। यश भी इस कार के फैन हैं और इसे उन्होंने अपने कार कलेक्शन में खास जगह दी है। इसमें स्पेस, पावर, डिज़ाइन,  इंटीरियर और कई विशेषताएं मौजूद है, साथ ही ऑडी Q7 हाई-एंड एसयूवी में से एक है। इस कार में तीन इंजन है, जो इसे पावरफुल बनाती है। इस कार की कीमत 70 से 90 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू 520D

बीएमडब्ल्यू 520D कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसे यश बेहद पसंद करते हैं। ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) में उपलब्ध ये बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520एथलेटिक्स और हाई-एंड टेक्नोलॉजी वाली है। बीएमडब्ल्यू 520D की कीमत 65 लाख रुपये है।

बेहद आलीशान घर में रहते हैं यश

K.G.F. एक्टर यश के पास न केवल महंगी कार है, बल्कि उनका बेंगलुरु में एक आलीशान डुप्लेक्स बंगला भी है। जुलाई 2021 मेंयश अपने पूरे परिवार के साथ इस घर में शिफ्ट हो गए थे। यश का ये सपनों का आशियाना बेंगलुरु में विंडसर मनोर के पास सबसे महंगी सोसायटीप्रेस्टीज गोल्फ अपार्टमेंट्स में है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तोकेजीएफ स्टार ने इस लग्जरी अपार्टमेंट के लिए 3 करोड़ से 6 करोड़ की रकम अदा की है।

इस घर में बड़ी खिड़कियों के साथ एक बेहद खूबसूरत बालकनी अटैच हैजिसे ग्रीक स्टाइल में डिजाइन किया गया है। मॉडर्न और ट्रेडिशनल टच इस आलीशान घर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

यश और राधिका के इस खूबसूरत घर को पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर और फैशन स्टाइलिस्टसानिया सरधरिया ने डिजाइन किया है। ई टाइम्स से बातचीत में सानिया सरधारिया ने बताया, "दोनों (यश और राधिका) अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़े रहना चाहते हैं और इसकी झलक यश और राधिका घर की डिजाइन में साफ झलकती है। हम इस घर के लिए आधुनिक शैली को अपनाना चाहते थेंजबकि राधिका ‘तुलसी कट्टे’ को इस घर में विशेष महत्व दे रही थीं।"

यश की कुल संपत्ति

आपको बता दें कि यश ने एक टीवी सीरियल से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद यश को कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिलने लगा। लगातार फिल्मों में सफलता हासिल करने वाले यश आज बेहद धनी अभिनेता बन गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो यश की ज्यादा कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। रिपब्लिकवर्ल्ड डॉट कॉम’' की रिपोर्ट के अनुसारयश के पास 40 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। फिल्मों में एक्टिंग की फीस के अलावा वह अपनी फिल्मों से जो कमाई होती है, उसमें भी वह अपना हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा यश सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब्स में से एक बन गए हैं।

यश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बड़ा स्टारडम हासिल करने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं। यह इस बात से साबित होता जब उन्होंने अपनी और राधिका की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से लेकर एक बड़े बर्थडे सेलिब्रेशन तक में लोगों को खुलकर इनवाइट किया था।

खैर हम तो यही चाहेंगे की यश इसी तरह लगातार सुर्खियां बटोरते रहें।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

HBD Allu Arjun- घरवालों के विरोध के आगे हार नहीं माना अल्लू अर्जुन-स्नेहा का प्यार, 'पुष्पा' ने जीत लिया दिल ससुर का

 

Allu-Arjun-Sneha-Reddy-love-Story

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस मौके पर फैन्स उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 में चेन्नई में हुआ था। कई हिट फिल्में दिने वाले अल्लु  अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखते हैं। पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले इस अभिनेता की पर्सनल लाइफ के किस्से जानने में, उनके फैन्स को हमेशा से दिलचस्पी रही है। जहां तक बात करें अल्लू की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) की, तो वह बेहद खूबसूरत हैं। यहां तक कि बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस की खूबसूरती भी स्नेहा के सामने फीकी है। हालांकि, अल्लू और स्नेहा अपनी शादी-शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। पर आपको बता दें कि स्नेहा के घरवाले अर्जुन संग स्नेहा की शादी नहीं करवाना चाहते थें। चलिए नीचे जानते हैं दोनो की शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

 

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात अमेरिका में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। अर्जुन यहां अपने दोस्त की शादी अटेंड करने गए थें। वहीं शादी में स्नेहा भी मौजूद थीं। यहीं दोनो की पहली मुलाकात हुई। तब अर्जुन के दोस्त ने उनकी मुलाकात स्नेहा से करवाई। स्नेहा को देखते ही अर्जुन उन्हें अपना दिल दे बैठें। इसके बाद दोनो ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया।

अर्जुन स्नेहा पर पूरी तरह फिदा हो चुके थे, पर स्नेहा से बात करने में वह कतरा रहे थें। तब एक दोस्त ने अल्लू पर स्नेहा को मैसेज करने के लिए दबाव डाला। दोस्त की बात मानकर अल्लू ने स्नेहा को मैसेज कर दिया। वहीं स्नेहा ने मैसेज देखते ही बिना देर किए अल्लू को रिप्लाई दे दिया। दरअसल, स्नेहा अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री कम्पलीट करने गई थीं। इंडिया वापस आने के बाद दोनो के बीच लगातार मुलाकात का सिलसिला चालू हो गया। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थें। अल्लू और स्नेहा ने कई सालों तक अपने अफेयर की खबरें सबसे छुपा कर रखी थीं।

कुछ दिनों बाद दोनो के माता-पिता को इस अफेयर की खबर लग गईं। तब तक अर्जुन एक सुपरस्टार बन चुके थें। स्नेहा एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी थीं। उनके घर वाले अर्जुन को अपना दामाद स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थें। तब अर्जुन ने स्नेहा के परिवार वालों का दिल जीतने में पूरी मेहनत लगा दी और आखिरकार वे सफल भी हो गए। स्नेहा के घर वाले दोनो की शादी के लिए मान गए।

कपल ने 6 मार्च, 2011 को धूमधाम से शादी की। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। कपल का एक बेटा है अल्लू अयान और बेटी है अल्लू अरहा। कपल बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा(Pushpa) को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस फिल्म ने 350 करोड़ से भी ज्यादा कलेक्शन जमा किया।

पुष्पा की अपार सफलता के बाद जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट  पुष्पा 2 : द रूल भी पर्दे पर रिलीज होगी । यह फिल्म 2023 में आएगी और जून-जुलाई में अल्लू अर्जुन इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे। हालांकि, मेकअर्स कुछ खास सीन्स शूट करने की योजना बना रहे हैं।

 

शुक्रवार, 29 मई 2020

Shri Krishna Damini Kanwal Shetty Unkown facts: असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं 'श्री कृष्णा' की ये यशोदा मइया, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे

पौराणिक कथाओं पर आधारित रामानंद सागर की 'श्री कृष्णा' एक बार फिर सुर्खियो में है। यह शो 3 मई से डीडी 1 पर एक बार फिर प्रसारित किया जा रहा है। श्री कृष्णा के प्रसारण के साथ ही इस शो को सितारे भी सुर्खियो में है। शो में कृष्ण भगवान की यशोदा मइया का किरदार निभानेवाली दामिनी कनवाल को लोगो ने खूब पसंद कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं श्री कृष्ण की ये यशोदा मइया पर्सनल लाइफ में कितनी स्टाइलिश हैं। चलिए दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें और जानते हैं इन दिनों वह क्या कर रही है।


इस शो के बाद एक बार दामिनी लोगो के दिलों पर राज करने लगी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरो में दामिनी का ग्लैमर लुक देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

आपको बता दें कि दामिनी का एक प्रोडक्शन हाउस है 'इटरनल फ्लेम प्रोडक्‍शन', जिसे वह खुद ही संभालती है।

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

दामिनी के बारे में बताया जाता है कि वह फिल्म प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने कई कन्नड़ फिल्में प्रोड्यूस किया है।

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

दामिनी निर्देशन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार वह कई कहानी भी लिख चुकी हैं।

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

इस तस्वीर में बैडमिंटन लिए दामिनी एक खिलाड़ी के कपड़ो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरो से यह साफ जाहिर होता है कि दामिनी को खेल में काफी दिलचस्पी है।

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

दामिनी बचपन से अभिनय से बेहद लगाव रहा है। अपने इस लगाव को ही उन्होंने करियर के रूप में चुना और फिर एक्टिंग सीखने केे लिए एक थियेटर से जुड़ गईं। 

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

स्कूल के समय में उन्होंने 'Drikshravan' नाम का एक थियेटर ज्वाइन कर लिया।

Damini Kanwal Shetty,  shri krishna Yashoda

न केवल 'श्री कृष्णा' में बल्कि 'अलिफ लैला' और 'परंपरा' जैसे शोज में भी दामिनी ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। 

बुधवार, 27 मई 2020

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: पति निक संग देखें प्रियंका की ये पहली सेल्फी, तस्वीर शेयर कर देसी गर्ल ने लिखा रोमांटिक मैसेज

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनो लॉकडाउन (Lckdowon) में अपना खाली समय ससुराल वालों के साथ बिता रही हैं। अपने इस खाली समय को दिलचस्प बनाने के लिए प्रियंका सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ खूब तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रही है। 



आपको बता दें कि ये वायरल तस्वीर प्रियंका और निक की पहली सेल्फी है। हालांकि यह तस्वीर दो साल पुरानी है, पर इस लॉकडाउन में प्रियंका ने इसे पहली बार शेयर किया है। यह तस्वीर Dodger Stadium  निक के म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान की है जहां प्रियंका भी गई हुईं थीं। यहां पति के साथ प्रियंका का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है। दर्शको के बीच पति-पति का यह रोमांस कहर बरपा रहा है। 

तस्वीर में प्रियंका ने व्हाइट प्रिंटेड वाली रेड ड्रेस के साथ ब्लू कलर की कैप पहनी है। तो निक ने व्हाइट हुड और ब्लैक जैकेट के साथ ब्लू कैप का इस्तेमाल किया है। रोमांस के साथ कपल का यह मस्ती भरा अंदाज लो्गों को खूब पसंद आ रहा है। इसे शेयर करने के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है "आज से 2 साल पहले हमने अपनी पहली तस्वीर एक साथ ली थी। तब से आप हर दिन मेरे लिए अनंत आनंद और खुशियां लेते आए हैं I love you @nickjonas हमारे जीवन को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए धन्यवाद। यहा कई और अधिक रातें हैं।" नीचे देखें प्रियंका और निक की पहली खूबसूरत सेल्फी।

Priyanka Chopra nick jonas

वैसे प्रियंका इस लॉकडाउन को अपने ससुराल वालों के साथ अमेरिका में एंजॉय कर रही हैं। जहां तक प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो पिछले साल 2019 में उनकी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' सिनेमाघर में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आए। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी प्रियंका की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ कमाल नहीं कर पाई। बता दें कि 'द स्काई इज़ पिंक प्रियंका की शादी के बाद बॉलीवुड में कमबैक फिल्म थी।

मंगलवार, 19 मई 2020

Bollywood Stars Weird Habits: इन बड़े बॉलीवुड स्टार्स की अजीब आदतें आपको हैरान कर देंगी

दुनिया में आपको ऐसे कई लोग देखने को मिल जाते हैं जिनकी अजीबो गरीब आदतें हैरान करती रहती हैं। पर इस अपवाद से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं है। कई सितारे ऐसे हैं जिनके कुछ आदते जान आप दंग रह जाएंगे। इनमें कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन बड़े सितारों की आजीब आदते।

Bollywood Celebs Weird Habits


अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Weird Habit
Amitabh Bachachan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हर छोटी-छोटी बातो को फैन्स बड़े ही दिलचस्प तरीके से पढ़ते हैं। अमिताभ बच्चन की बहुत सी हैरान करने देने वाली खूबियों के बारे में लोग जानते हैं। इनमे से एक है उनका बहुभाषीय होना। कहा जाता है कि बिग बी को लगभग 16 भाषाओं का ज्ञान है। दूसरी हैरान करने वाली बात तो यह है कि वह अपने दाए और बाए, दोनो हाथो से लिखने में माहिर हैं। इसके अलावा आप यह जानकर भी हैरान हो जाएंगे कि बिग बी किसी काम या फिर शूटिंग के सिलसिले में जब भी विदेश जाते हैं तो हाथ में दो कलाई घड़ी पहनते हैं। इसमे से एक घड़ी में भारतीय समय और दूसरे में जिस देश में वह यात्रा कर रहे हैं वहां का समय सेट करते हैं। इससे अमिताभ बच्चन दोनो देशो के समय को जानने में बेहद आसानी होती है। एक रिपोर्ट की मानें तो बिग ने बताया था कि जब वह यूरोप के बोर्डिंग स्कूल मे पढ़ते थें तब उनकी मां दो घड़ियां पहनती थीं ताकि उन्हें इंडिया और यूरोप के असली समय के बारे में पता चले। इसके बाद उनके पिता भी इसी तरह दो घड़ियों का इस्तेमाल करने लगे।

सलमान खान 

Salman Khan Weird Habit
Salman Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के दीवानों की लिस्ट तो लाखो में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान किसके दीवाने हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान परफ्यूम के काफी शौकीन हैं। रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन फर्नांडीज ने बताया था कि 'किक' की शूटिंग के दौरान जब भी वह वैनिटी वैन से बाहर से निकलते थें लोगो को खूशबू से उनके आने का अहसास हो जाता था। यही नहीं सलमान को अलग अलग साबुन और पर्फ्यूम के कलेक्शन इकट्ठा करना पसंद है। उनके बाथरुम में कई तरह के हर्बल और साबुनों का कलेक्शन है। उन्हे अलग अलग तरह के डिजाइनर्स साबुन का इस्तेमाल करना बेहद पसंद है। साबुन की अपनी इसी दीवानगी के चलते सलमान जहां भी जाते हैं वहां साबुन खरीदना नहीं भूलते हैं।

शाहरुख खान 

Shah Rukh Khan Weird Habit
Shahn Rukh Khan

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। फिल्मों में वह अपने रोमांटिक भूमिकाओं के लिए पॉपुलर हैं। असल लाइफ की बात की जाए तो शाहरुख को वीडियो गेम काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी का शौक रखने वाले किंग खान को वीडियो गेम्स और गैजेट्स में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्ट की मानें तो गेम और गेमिंग वीडियो के शाहरुख इस कदर दीवाने हैं कि उन्होंने अपने बंगले 'मन्नत' के पूरे एक फ्लोर को वीडियो गेम के लिए समर्पित कर दिया है।

करीना कपूर खान

Kareena Kapoor Khan Weird Habit
Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। शादी के बाद भी वह कई हिट फिल्मों के जरिए लोगो के बीच अपनी पॉपुलरिटी को बरकरार रखा है। पर करीना की सबसे अजीब है नाखून चबाने की। वह अपनेे नाखूनों को चबा चबा कर छोटा कर देती हैं। यही वजह है कि ज़रूरत पड़ने पर करीना को अपने नाखून बढ़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आपको बता दें कि करीना सोशल मीडिया पर कदम रखने के बाद इन दिनों काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन में वह पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ वक्त गुज़ार रही हैं। इसकी तस्वीरें वह फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Weird Habit
Deepika Padukone

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कई हिट फिल्में दे चुकी है। यही नहीं अपनी फिल्म 'छपाक' से दीपिका ने प्रोड्यूसर की दुनिया में भी कदम रख दिया। इस फिल्म में वह एसिड सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आईं। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी दीपिका की एक ऐसी आदत है जो लोगो को दंग कर देती है। दीपिका फ्लाइट के दौरान अपने आस पास के अजनबी लोगो को देख कहानियां गढ़ती रहती हैं।

सुष्मिता सेन

Sushmita Sen Weird Habit
Sushmita Sen

मिस यूनिवर्स का खिताब पानेवाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों लाइम लाइट से दूर हैं। पर सोशल मीडिया के ज़रिए वह फैन्स के बीच एक्टिव रहती हैं। लेकिन आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे के सुष्मिता को सांप और अजगर काफी पसंद है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर में एक अजगर भी पाला था। सुष्मिता का यह अजीब शौक बताता है कि वह असल लाइफ में बहुत ही बहादुर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुष्मिता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर सांप आ गया था। ऐसे में सुष्मिता बिना डरे उस सांप के सामने जाकर बैठ गईं और हिंदू मंत्रो का जाप करने लगी। बताया जाता है कि सुष्मिता सांप को देवता मानकर उनकी पूजा करती हैं।

सनी लियॉन 

Sunny Leone Weird Habit
Sunny Leone

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियॉन (Sunny Leone) के फैन्स की भरमार न केवल इंडिया में विदेशो में भी खूब है। सनी ने फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई आइटम सॉन्ग कर पॉपुलरिटी बटोरी। पर सनी की एक अजीबोगरीब आदत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि सनी साफ सफाई की इस कदर क्रेजी हैं कि वह बार-बार अपने पैरों को धोती हैं। शूटिंग के दौरान वह पैरो को 15 मिनट तक धोती रहती हैं, फिर चाहे शॉट देने में देरी ही क्यों न हो जाए। सेट पर जैसे ही उन्हे मौका मिलता है वह पैर धोने चली जाती हैं। 

आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana Weird habit
Ayushmann Khurrana

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बॉलीवुड में हटकर फिल्में करनेे के लिए जाने जाते हैं। साल 2012 में शूजित सरकार के निर्देशन में बनी आयुष्मान की फिल्म 'विकी डोनर' काफी हिट रही। उनकी पिछली रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करनेे में सफल रही। समलैंगिक कम्युनिटी पर आधारित ये फिल्म भी आयुष्मान की हटकर फिल्मों में जानी जाती है। वहीं फिल्मों के अलावा असल लाइफ में भी आयुष्मान की एक आदत है जो उनकी फिल्मों की तरह बिल्कुल हटकर है। आयुष्मान अपने पास एक डेंटल किट रखते हैं जिसका इस्तेमाल वह चलते फिरते करते रहते हैं। जहां भी उन्हे मौका मिलता है वह ब्रश करना शुरू कर देते हैं।

जॉन अब्राहम 

John Abraham Weird habit
John Abraham

जॉन अब्राहम (John Abraham ) उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो एक्शन के अलावा कॉमेडी और रोमांटिक किरदार में भी अपना शानदार अभिनय दिखा चुके हैं। अभिनय के अलावा जॉन ने विकी डोनर और मद्रास कैफे जैसी फिल्म को प्रोड्यूस कर चुके हैं। पिछली बार वह 2019 में हास्य फिल्म 'पागलपंती' में नज़र आए थें। जहां तक जॉन के अजीबो गरीब आदत की बात की जाए तो उन्हें पैर हिलाने की आदत है। वह जहां भी बैठते हैं अपने पैरो को हिलाना शुरू कर देते हैं। पैेरो को हिलाए बिना उन्हे बेचैनी महसूस होती है।

विद्या बालन 

Vidya Balan

विद्या बालन (Vidya Balan) बॉलीवुड की टैलेंटेंड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। स्लिम बॉडी न होने के बाद भी विद्या ने अपने दमदार अभिनय से टॉप एक्ट्रेसेस को भी कड़ी टक्कर दी है। विद्या ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में करने के लिए जानी जाती है। जल्द ही विद्या "मानव कम्प्यूटर" के नाम से मे मशहूर शंकुतला देवी की बायोपिक में नज़र आएंगी। जहां तक विद्या की अजीबो गरीब आदत की बात की जाए तो इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के युग में विद्या को फोन इस्तेमाल करना पसंद नहीं है। कहा जाता है कि कई बार तो उन्हें अपने इवेंट्स तक मिस करनेे पड़ हैं क्योंकि वह काफी दिनों तक अपने फोन नहीं चेक करती हैं।