गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

Bollywood Actresses Second Marriage: तलाक के बाद इन 5 एक्ट्रेसेस ने फिर रचाई शादी, तीसरी ने तो हद कर दी

अक्सर हम बॉलीवुड अभिनेताओं की दूसरी शादी के बारे में सुनते हैं है। पर बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी शादी के मामले में इन अभिनेताओं से कम नहीं हैं। ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे में आज हम आपको बताते हैं जिन्होंने पहले पति से तलाक लेकर दूसरी शादी रचाई। पर यहां कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने तीन से भी ज्यादा शादी की है।


Bollywood actresses second marriage




नीलम कोठारी


neelam-kothari second-marriage, sameer soni second husband
Neelam Kothari

नीलम 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेेसेस में मानी जाती रहीं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ हिट फिल्में दी। पर इस दौरान उनका नाम अभिनेता गोविंदा के साथ जोड़ा गया था। दोनो के अफेयर की ख़बरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। पर दोनो का यह प्यार शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। बाद में नीलम ने 2000 में यूके बेस्ड बिजनेसमैन के बेटे ऋषि सेठिया से शादी कर ली। इन दोनो की शादी ज्यादा दिनो तक नहीं चली। 2 साल बाद नीलम ने 24 जनवरी को एक्टर समीर सोनी संग शादी रचाई। कपल ने एक बेटी गोद ली है जिसका नाम आहना रखा है।

नीलिमा अजिम


neelima azeem second marriage, shahid kapoor Mother
Neelima Azeem 

अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजिम ने दो से ज्यादा बार शादी रचाई। नीलिमा ने पहली शादी 1975 में अभिनेता पंकज कपूर से शादी की थी। पर 1984 में दोनो का तलाक हो गया। तब शाहिद केवल 3 साल के थें। 1990 में नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर के साथ सात फेरे लिए। अभिनेता इशान खट्टर नीलिमा और राजेश के बेटे हैं, जिनका जन्म 1995 में हुआ। पर 2010 में नीलिमा ने राजेश से भी तलाक ले लिया। इसके बाद उस्ताद रजा अली खान से नीलिमा ने तीसरी शादी की। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनो अलग हो गए।

जेबा बख्तियार


zeba bakhtiar marriage 4 time, adnan sami and javed jaffrey husband
Zeba Bakhtiar 

फिल्म हिना (1991) से सुर्खियो में आई एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार शादी की। जेबा ने पहली शादी सलमान वलियानी के साथ की थी। दोनो की एत बेटी है। इसके बाद जेबा ने पॉपुलर सिंगर अदनान सामी से 1993 में दूसरी शादी की। अदनान से जेबा का एक बेटा है। पर अदनान संग उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और फिर दोनो ने 1997 में तलाक ले लिया। रिपोर्ट की मानें तो इसके बाद जेबा ने तीसरी शादी अभिनेता जावेद जाफरी से की, जो ज्यादा दिनो तक नहीं चली। जावेद से अलग होनेे केे बाद जेबा ने चौथी शादी सोहेल खान लेगहारी से की।

योगिता बाली


yogita bali second marriage, Husband kishor kumar and mithun
Yogita Bali

एक्ट्रेस योगिता बाली ने 1975 मेें पहले मशहूर सिंगर और अभिनेता किशोर कुमार से शादी की थी। पर दोनो की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 1978 में योगिता ने किशोर कुमार सेे तलाक ले लिया। इसके बाद योगिता ने 1979 में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से शादी रचा ली।


फराह नाज हाशमी


Farah 

फराह बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जिनके अभिनय को तो लोगो ने खूब सराहा, पर उनकी फिल्में पर्दे पर ज्यादा सफल नहीं रही। फराह ने अभिनेता विंदू दारा सिंह से 1996 में शादी की। बताया जाता है कि दोनो की शादी से बिंदू और फराह के घरवाले खुश नहीं थें।  1997 में फराह को विंदू को एक बेटा हुआ जिसका नाम फतेह है। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2002 में विंदू और फराह ने तलाक ले लिया। विंदू से तलाक लेेेने के बाद फराह ने 2003 में सुमित सहगल से शादी कर ली।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें