मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

Girlfriend Malaika bakes dessert arjun: लॉकडाउन में मलाइका के हाथो से बने केक के मजेे ले रहे हैं बीएफ अर्जुन, देखें तस्वीर

बॉलीवुड की दुनिया में हम अक्सर सितारों को पर्देे पर प्यार करते हुए देखते हैं। पर असल लाइफ में भी कुछ ऐसे सितारे हैं जो बिना किसी शर्त के एक दूसरे के प्यार में डूबे नज़र आते हैं। इन्ही कपल में एक हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनो के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है, पर कपल ने कभी इसे अपने प्यार के आड़े नहीं आने दिया। अर्जुन और मलाइका ने काफी दिनों तक दुनिया की नज़रो से अपने प्यार को छुपा कर रखा था। पर इसकी भनक सोशल मीडिया पर हर किसी को लग गई। वहीं अब  कपल बेखौफ अपने प्यार का इज़हार सबके सामने करने लगा है।

malaika arora bakes dessert boyfriend arjun kapoor, Marriage malaika arjun
Arjun Kapoor and Malaika Arora

मलाइका ने बनाए अर्जुन के लिए केेक

मलाइका ने अर्जुन संग वैकेशन के दौरान रोमांटिक तस्वीर शेयर कर सारी दुनिया के सामने अपने प्यार का ऐलान कर दिया था। इसके बाद तो कपल की ऐसी कई तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली जहां दोनो खुलेआम इश्क फरमाते दिखें। यही नहीं, लॉक डाउन के दौरान भी कपल एक दूसरे के प्यार में लॉक नज़र आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के लिए Cake bake किया है, जिसे अभिनेता बड़े ही चाव से खा रहे हैं।

अर्जुन ने शेयर की केक की तस्वीर


Malaika Arora Dishes Boyfreind arjun kapoor, Marriage malaika-arjun
Image Source-LiveHindustan.com

केक की इस तस्वीर को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'Her' और साथ कैप्शन में पिंक कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। हालांकि इसपर उन्होंने मलाइका का नाम नहीं लिखा है। पर रोमांटिक कैप्शन से लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि इस केक को मलाइका ने ही अर्जुन के लिए तैयार किया है।


मलाइका-अर्जुन की शादी


Love Bird Arjun Kapoor and Malaika Arora, marriage malaika Arjun
Love Bird Arjun Kapoor and Malaika Arora

बता दें कि मलाइका और अर्जुन की शादी की अटकले भी खूब लगाई जा रही हैं। कई बार कपल से इस बारे में पूछा जाता रहा है। पर दोनो अपने काम की व्यस्तता को लेकर इन ख़बरों पर विराम लगाने की कोशिश करते रहे हैं। पर फैन्स अब भी जानने के लिए बेकरार हैं कि कपल कब एक दूसरे के साथ सात फेरे लेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें