सोमवार, 13 अप्रैल 2020

Ramayan Young Stylish Arun Govil: जवानी के दिनों में बेहद स्टाइलिश थें 'रामायण के राम', देखें अनदेखी तस्वीरें

देश में लॉक डाउन के चलते प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लोगो की बोरियत को दूर करने के लिए एक बार फिर 'रामायण (Ramayan)' की प्रसारण करवा रहे हैं। यह शो पहले की ही तरह दुबारा डीडी 1 पर ही प्रसारित किया जा रहा है। 90 के दशक में इस शो ने पॉपुलरिटी की इतिहास रच दिया था।  एक बार फिर रामायण के प्रसारण के चलते डीडी 1 भी टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है।


Ramayan young Arun Govil , Ramayan Ram
Ramayan-Arun Govil 

रामायण (Ramayan) के साथ-साथ शो के सितारे भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जहां तक बात रामायण के मुख्य किरदार राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) की जाए तो, उम्र के एक पड़ाव के बाद भी लोग आज उनसे पहले की ही तरह प्यार करते हैं। आज हम आपको अरुण गोविल की जवानी के दिनो वाली वह तस्वीरें दिखाएंगे जिसे आपने कभी नहीं देखी होगी।


भाभी तब्बसुम ने शेयर की तस्वीर


Ramayan young Arun Govil  and Tabassum, Ramayan ram
Arun Govil and Tabassum

इस तस्वीर को अरुण गोविल की भाभी और गुज़रे जमाने की एक्ट्रेस तब्बसुम (Tabassum) ने शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रामायण (Ramayan) के दुबारा प्रसारण पर तब्बसुम नेे सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर का शुक्रिया किया है। तस्वीर में तब्बसुम के साथ अरुण गोविल फन मूड में नज़र आ रहे हैं।


पत्नी और भाभी के साथ


Ramayan young Arun Govil, Tabassum, Sreelekha Govil
Arun Govil, Tabassum and Sreelekha Govil

इस तस्वीर में अरुण अपनी पत्नी श्रीलेखा गोविल और भाभी तब्बसुम के साथ पोज़ देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को भी तब्बसुम ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया। इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


चाचा-भतीजा


Ramayan young Arun Govil, Tabassum, Ramayan Ram
Arun Govil and Tabassum

तब्बसुम के अलावा अरुण गोविल के भतीजे होशांग गोविल ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अरुण और तब्बसुम के साथ एक बच्चा भी नज़र आ रहा है। इस बच्चे को देख लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि यह होशांग हैं। होशांग ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ खुद को खुशनसीब माना है कि उनके पंसदीदा राम उनके चाचू अरुण गोविल ही हैं। होशांग की इस तस्वीर पर भी लोगो के खूब कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

स्टाइलिश राम-लक्ष्मण 


Ramayan young Arun Govil , Sunil lahri, ram-laxman
Arun Govil and Sunil Lahri

इस वायरल तस्वीर को देखिए जहां राम के साथ लक्ष्मण यानी सुनिल लहरी (Sunil Lahri) भी दिखाई दे रहे हैं। जींस और टी-शर्ट में यहां दोनो सितारे बेहद हैंडसम लग रहे हैं। यहां एक बार फिर राम अपने बड़े भाई का फर्ज अदा करते हुए दिख रहे हैं, जहां वह लक्ष्मण के बाल बना रहे हैं। सनग्लासेस में अरुण गोविल का यह स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है।

आज भी करते हैैं दिलों पर राज


Ramayan Arun Govil - ramayan ram
Arun Govil

आज अरुण गोविल 62 साल के हो चुके हैं। लेकिन 'रामायण (Ramayan)' के राम वाली उनकी वही मुस्कराती हुई छवि आज 33 साल बाद भी लोगो के दिलो में बनी हुई है। आज भी लोग उन्हें और ज्यादा जानना और सुनना चाहते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें